Doordrishti News Logo
  • केंद्रीय मंत्री शेखावत ने फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
  • बोले सेंटर की स्थापना का उद्देश्य सफल होता दिखा

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अथक प्रयासों से बने अटल कम्युनिटी कोविड रिलीफ सेंटर से स्वस्थ होकर कोरोना संक्रमित अब घर लौटने लगे हैं। बुधवार को शेखावत ने स्वस्थ होकर घर जा रहे लोगों की फोटो शेयर की। शेखावत ने फोटो शेयर करते हुए कहा कि रंजना सोनी और मोहनलाल बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन पर जोधपुर के अटल कम्युनिटी कोविड रिलीफ सेंटर से डिस्चार्ज हुए।

दोनों कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर आनंदित और उत्साहित दिखे। उन्होंने मुझे और मेरी टीम समेत एम्स, जोधपुर के स्टाफ के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया और सेंटर की सुविधाओं को श्रेय दिया। मैं रंजना और मोहनलाल से कहना चाहूंगा कि यह जीत आपके विश्वास की है, हम आपकी जीत में सहभागी बने, यह हमारे लिए संतोषजनक है। कोरोना पर विजय की बधाई।

ये भी पढ़े :- किसान आंदोलन के 6 माह होने पर काला दिवस मनाकर जताया विरोध

हाल में सेंटर में उपचार प्राप्त कर पूरी तरह स्वस्थ हुए तागाराम, भीया राम और पद्मिनी कंवर को भी शेखावत ने शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा था कि आप तीनों को संक्रमण मुक्त देखकर मुझे आत्मिक खुशी हुई। इस सेंटर की स्थापना का उद्देश्य सफल होता दिखा। आपके अनुशासन और इच्छाशक्ति से चिकित्सकों को उपचार में आसानी हुई। मुझे विश्वास है कि घर लौटकर आप अपनी जान-पहचान वालों को इस महामारी के विषय में जागरूक करेंगे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026