Doordrishti News Logo

जोधपुर, पुलिस ने मादक पदार्थ के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपनी होटल पर ट्रक वालों को अवैध अफीम का दूध व अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई करता था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी थानाप्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी दीपक कुमार शर्मा के सुपरविजन में फलोदी वृताधिकारी पारस सोनी के निर्देशन में फलोदी थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पिछले दो सालों से मादक पदार्थ के मामले में वांछित चल रहे लोहावट थानान्तर्गत कालू पाबुजी निवासी रावल सिंह पुत्र गजेसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी रावल सिंह होटल से अवैध डोडा पोस्त व अवैध अफीम का दूध आबकारी थाना के पीओ लक्ष्मणसिंह तथा कांस्टेबल श्रवण पकड़ कर लाए थे। लेकिन उन्होंने रावल सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की और उससे 15 हजार रूपए रिश्वत मांगी थी। जिस पर आबकारी थाना के पीओ लक्ष्मण सिंह तथा कांस्टेबल श्रवण को रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने ट्रेप भी किया था।

ये भी पढ़े :- शहर में अब तक सबसे बड़ा साइबर क्राइम, ड्राइ क्लीनर से 13.65 लाख की ठगी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026