Doordrishti News Logo

प्लास्टिक की खपत कम करने को स्काउट गाइड बना रहे कपड़े और जूट के थैले

जोधपुर,टाइड टर्नर प्लास्टिक चैलेंज राष्ट्रीय मिशन के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर की सीओ गाइड सुयश लोढा ने प्लास्टिक चैलेंज बैज से जुड़े रोवर रेंजर्स स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए कहा कि कपड़े और जूट की थैलियां प्लास्टिक का बेहतर विकल्प हैं। यह पूरी तरह इको फ्रेंडली है। घर के अनुपयोगी कपड़ों से अथवा जूट से बनाए गए कैरी बैग पॉलिथीन की खपत को कम करने में अधिक उपयोगी साबित हो सकेंगे।

Adopt clothes and jute bags, save the environment

स्थानीय संघ चौपासनी के राजकीय महाविद्यालय की रेंजर कुसुम भाटी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द की गाइड कैप्टन शशि शर्मा की टीमों के द्वारा बनाई जा रही कपड़े और जूट की थैलियों का उदाहरण देते हुए लोढा ने कहा कि लॉकडाउन में स्टे होम को मजबूत बनाते हुए प्रत्येक परिवार कुछ न्यू क्रिएशन के साथ कपड़ों के और जूट के थैले तैयार कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने किया इंदिरा रसोइयों का निरीक्षण

जोधपुर के प्लास्टिक चैलेंज चैंपियंस के रूप में जुड़ी टीमों से अनुरोध करते हुए लीडर ट्रेनर शकुंतला पांडे ने कहा कि यदि हम बहुतायात में कपड़े की थैली या पेपर बैग तथा झोलों का चलन बढ़ाएं तो ना केवल खुद कई घातक दुष्प्रभावों से बच सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी बचाने में बहुत बड़ा योगदान कर सकते हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026