- पुलिस पर फेंके पत्थर
- दो प्रकरण दर्ज
- चार लोग हिरासत में
- दो पुलिस कर्मी घायल
जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र मिठड़ी की हवेली उदयमंदिर मेें रविवार की रात एक बजे तनाव हो गया। दो गुटों में झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। इससे दो सिपाहियों को चोटें आई। तब अतिरिक्त जाब्ता बुलाकर पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। इसमें पुलिस की तरफ से एवं एक पीड़ित की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। नागौरी गेट पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मिठड़ी हवेली उदयमंदिर क्षेत्र में रविवार की देर रात दो गुटों के लोगों में झगड़ा हुआ। किसी बात को लेकर हुए झगड़े में दोनों ओर से पथराव किए जाने की सूचना मिलने पर नागौरी गेट थाने के एएसआई चैनसिंह वहां मयजाब्ते के पहुंचे। तब बदमाशों ने पुलिस पर भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे दो सिपाहियों को चोटें आई। बाद में कंट्रोल रूम से अतिरिक्त जाब्ते को बुलाया गया।
नागौरी गेट पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले जावेद पुत्र मोहम्मद इकबाल की तरफ से मारपीट एवं पथराव का केस दर्ज किया। दूसरी तरफ एएसआई चैनसिंह ने राहुल, साहिल, विक्रम एवं रितिक को नामजद करते हुए राजकार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने बाद में घटनास्थल से चार लोगों को हिरासत में लिया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
ये भी पढ़े :- विहिप कार्यकर्ताओ ने किया रक्तदान
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

