जोधपुर, शहर के आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को दो अलग अलग जगह दबिश देते हुए 315 से अधिक शराब की बोतलें जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी उदयभान चारण ने बताया कि आबकारी अधिकारी पेमाराम, निरीक्षक नितिन दवे, गोरधनराम व देवाराम सहित टीम ने सूचना पर कार्रवाई की। रातानाडा थाना इलाके के शिकारगढ़ स्थित वैभव विहार के एक मकान पर दबिश दी। जहां से 315 बोतलें अंग्रेजी शराब की जब्त की गई। इन सभी बोतलों पर नकली लेबल लगे होने का अंदेशा है, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी महेंद्र पुत्र शंकर लाल को गिरफ्तार किया गया। टीम की इस कार्रवाई में मिलिट्री इंटेलिजेंस का भी सहयोग रहा। दूसरी कार्रवाई केके कॉलोनी सुरेंद्र पुत्र रामसिंह राजपूत के मकान पर की गई। जहां से टीम ने 24 बीयर बोतलें सहित 168 देसी पव्वे जब्त किए।
ये भी पढ़े :- भूल से कीटनाशक का सेवन, मौत
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

