Doordrishti News Logo
  • पति से अलगाव के बाद सुसाइड की आशंका
  • होटल में ऑनलाइन बिलिंग पर करती थी काम

जोधपुर, शहर के सिंधी कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहने वाली नगालैंड की महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह तीन चार माह से अपने पति से अलग रह रही थी। उससे अलगाव की आशंका जताई जाती है। फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाद में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। वह यहां पर एक रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बिलिंग का कार्य करती थी।

शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि मूलत: नगालैंड की रहने वाली 28 साल की लोविकाली पुत्री मितोह आसुमी यहां जलजोग चौराहा स्थित सिंधी कॉलोनी में किराए के मकान पर अकेली रहती थी। वह जलजोग पर ही दिल्ली तड़क़ा रेस्टोरेंट में ऑनलाइन बिलिंग का कार्य करती थी। वह शादीसुदा थी और उसके तीन बच्चे है। बच्चे व पति नगालैंड में ही रहते है। तीन चार माह पहले पति से संभवत: अलगाव के बाद वह यहां पर अकेली रहने लगी थी।

ये भी पढ़े :- बीएसएनएल स्कीम का ऐप डाउन लोड करवा शातिर ने वृद्ध के लाख रूपए उड़ाए

रविवार की सुबह सूचना मिली कि उसने अपने किराए के कमरे पर चुन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उसे परिचितों ने फोन लगाया और घर पर आकर बेल भी बजाई। मगर उसके द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजे का धकेला गया। तब दरवाजे की चिटकनी टूट गई और वह पंखे के हुक में झूलती दिखी।

थानाधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इस पर शव को फंदे से उतरवा कर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उसके यहां एक चचेरी बहन रहती है उसे सूचना दी गई। लॉक डाउन के चलते परिवार के लोग उसे लेने नहीं आ सकते। इसके लिए मसीही समाज और नगालैंड के कुछ लोगों की उपस्थिति में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव चचेरी बहन को सौंपा गया। स्थानीय मसीही समाज के लोगों द्वारा बाद में उसका अंतिम संस्कार करवाया गया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026