जोधपुर, शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने वीआईपी मोबाइल नंबर की सिम उपलब्ध करवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। घटना को लेकर 3 सितंबर को 9वीं बी रोड सररारपुरा निवासी मानाराम विश्नोई के पास रमेशचंद जैन नाम से व्हाट्सएप मैसेज व कॉल करके वीआईपी मोबाईल नम्बर 919999999999 की सिम उपलब्ध करवाने का झांसा दिया गया था। मामले में अनुसंधान के बाद पुलिस ने गुरों का तालाब मकान नम्बर 20, महावीर नगर थाना प्रतापनगर हाल किरायेदार फ्लैट नम्बर सी-30 उद्यान अपार्टमेन्ट,अशोक उद्यान के पास थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, निवासी आशीषराज मेहता उर्फ रमेशचंद जैन उर्फ सूरजमल पुत्र मरूधर राज मेहता को गिरफ्तार किया था।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

