Doordrishti News Logo

जोधपुर, बनाड़ रोड़ पर स्थित एक मोटर गैराज के ताले तोड़क़र अज्ञात नकबजन पार्टस और बैटरियां चुराकर ले गए। बनाड़ पुलिस ने बताया कि दइकड़ा निवासी अशोक चौधरी पुत्र बलदेवराम चौधरी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका बनाड़ रोड पर मुर्गी फार्म हाउस के पास मोटर गैराज है। जहां पर 3 से 20 मई की रात्रि के समय बंद पड़े गैराज के ताले तोड़क़र अज्ञात नकबजन वहां रखी बैटरियां, गाड़ीय़ों के जैक और अन्य कीमती नये पुराने पार्टस चुराकर ले गए।

घर में खड़ी बाइक को चुराया

महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में राम मोहल्ला रोड निवासी हरेन्द्रपाल पुत्र किसनाराम जाट ने बताया कि 19 मई की शाम के समय अज्ञात व्यक्ति उसके घर में खड़ी बाइक को चुराकर ले गया। दूसरी तरफ उम्मेद चौक गोलनाडी निवासी चिमन सिंह पुत्र गोविन्द सिंह ने सदर कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी बाइक एक भवन के बाहर से चोरी हो गई।

ये भी पढ़े :- रहवासीय मकान पर पुलिस की रेड, 144 किलो डोडा पोस्त व अफीम का दूध बरामद

Related posts: