Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में गुरूवार तड़क़े तीन बजे महिला मरीज के परिजन और इंक्वायरी स्टाफ के बीच आपसी बोलचाल के बाद विवाद हो गया। मरीज के परिजन ने कंप्यूटर कक्ष में प्रवेश कर हाथपाई के साथ तोड़फ़ोड़ कर डाली। सूचना पर अस्पताल में तैनात पुलिस चौकी स्टाफ वहां पहुंचा। घटना को लेकर शास्त्रीनगर पुलिस में शिकायत दी गई है। इसमें दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार तड़क़े तीन बजे एक महिला मरीज के साथ उसका रिश्तेदार आया था। उसने एमडीएमएच में ट्रोमा में महिला मरीज को भर्ती करवाया। जहां पर दवाई की बात को लेकर वह ट्रोमा की इंक्वायरी में पर बैठे स्टाफ श्रवण शर्मा से बात की। तब श्रवण ने उस अटेंडेंट को दवाई के लिए काफी समझाया और काउंटर नंबर तक की जानकारी दी। मगर महिला मरीज का अटेंडेंट कंप्यूटर कक्ष तक प्रवेश कर गया और तोड़ फोड़ करने के साथ सामान बिखेर डाला। घटना को लेकर हो रहे विवाद के बीच अस्पताल का चौकी स्टाफ वहां पहुंचा और अटेंडेंट के साथ एक अन्य को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार घटना में शिकायत ली गई है। जिस पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :- एक ने नाबालिग से बनाया दोस्ती का दबाव, दूसरे ने किया दुष्कर्म

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026