Doordrishti News Logo

जोधपुर, केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर द्वारा खरीफ ऋतु में उच्च गुणवत्तायुक्त आनुवांशिक रूप से शुद्ध उच्च अंकुरण क्षमता वाले उन्नत किस्मों के बीज किसानों को उपलब्ध करवाने हेतु बीज प्रसंस्करण एवं भण्डार इकाई में निरन्तर कार्य चल रहा है।

काजरी निदेशक डा. ओपी यादव ने बताया कि शुद्ध बीजों के प्रयोग से प्रति इकाई क्षेत्रफल उत्पादन अधिक होता है। उन्नत प्रजाति के बीजों को उन्नत कृषि प्रणाली के साथ प्रयोग करने से खेती में लागत कम तथा उपज में वृद्धि के साथ अधिक आय प्राप्त होती है। संस्थान ने शुष्क क्षेत्रों के लिए कम पानी में जल्दी पकने, अधिक पैदावार देने वाली मूंग, मोठ, ग्वार की विभिन्न किस्मों का वृहद स्तर पर बीजोत्पादन किया है।

कोरोना दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए बीजों की पैकिंग का कार्य चल रहा है। किसानों को खरीफ ऋतु के लिए समय पर उन्नत बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। कोरोना की वजह से गावों में श्रमशक्ति की उपलब्धतता बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर कृषि कार्यो को बढावा मिलेगा तथा कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

ये भी पढ़े :- यूपीआरएमएस का अन्नपूर्णा भोजन सेवा अभियान

विभागध्यक्ष डा.एसके सिंह ने बताया कि उच्च कोटि के बीज नई तकनीकियों के संवाहक का कार्य करते है। ज्ञान आधारित नवीन प्रौ़द्योगिकियों के आधार पर की गई कृषि लाभदायक होती है। प्रधान वैज्ञानिक डा. आरके कांकाणी ने बताया कि मूंग- एमएच-421, मूंग आईपीएम-205-7, मूंग-जीएएम-5, मोठ काजरी मोठ-2 ग्वार आरजीसी- 936, ग्वार-आरजीसी-1033, ग्वार- एचजी-563 किस्मों के बीज जून में संस्थान के कृषि तकनीकी सूचना केन्द्र पर उचित दर पर सुलभ होंगे।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026