Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में एक मकान पर बिजली फिटिंग का कार्य करते करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन बॉलकनी से गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बुधवार की सुबह कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। घटना में फिलहाल मर्ग की कार्रवाई की गई है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 21/552 निवासी जयेश कश्यप की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि  उसके पिता विमल कुमार कश्यप इलेक्ट्रीशियन थे। वे मंगलवार को चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में एक मकान की छत पर लाइट फिटिंग का कार्य कर रहे थे। तब करंट लगने से वे बॉलकनी से गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए एमडीएमएच लाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। चौहाबो पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा। घटना में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- अधिक राशि वसूलने पर 4 ई-मित्र केन्द्रों को अस्थाई बंद किया

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026