Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना महामारी के चलते मक्का-मदीना का मुकद्दस सफर महंगा हो गया है। अगले साल संक्रमण से बचाव के विशेष प्रबंधों के साथ नबी के रोजे की जियारत की ख्वाहिश रखने वाले अकीदतमंदों को करीब एक लाख रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। ग्रीन व अजीजिया दोनों ही श्रेणी के हज यात्रियों पर यह बोझ बढ़ेगा। नए वर्ष में हज यात्रा पर जाने वालों को तीन से सवा तीन लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहराव की अवधि में भी कटौती कर दी गई है। अब हज यात्रियों को अधिक पैसे चुकाकर पहले की अपेक्षा वहां दस दिन कम ठहराया जाएगा। संक्रमण के दृष्टिगत आयु संबंधी नियम-कायदे भी लागू किए गए हैं। जाहिर है कि हज का पवित्र सफर करना मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि अधिकांशत: जोड़े के रूप में ही हज यात्रा करने जाते हैं। राजस्थान में ज्यादातर बुजुर्ग दंपती इस सफर पर जाते हैं। ऐसे में एक परिवार को हज यात्रा के वास्ते छह लाख रुपए का प्रबंध करना होगा। इतनी राशि जुटा पाना सबके लिए आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि पहले सब्सिडी के तौर पर 30 से 35 हजार रुपए की छूट मिलती थी। अब कई बरस से यह बंद है।

अधिक आयु आवेदक का चयन नहीं 
पहले 70 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक को लॉटरी में शामिल किए बगैर ही उसका सीधे हज के लिए चयन किया जाता था। मगर अगले साल 18 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक का चयन ही नहीं किया जाएगा। अब तक यात्रियों को हज के लिए 40 से 45 दिन तक वहां ठहराया जाता था। आने वाले साल में केवल 30 से 35 दिन ही ठहराया जाएगा।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026