जोधपुर, राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नर जोस मोहन पूरी तरह से सक्रिय है। वे स्वयं चौराहों व नाकों पर घूमकर पूरे कमिश्नरेट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे वहां तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाही भी कर रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने सोमवार को भी सिटी राउंड के दौरान विभिन्न नाकों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की सख्ती से पालना करवाने व नियमों का उल्लंघन करने 2वालों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने नाकों व चौराहों पर तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों की हौसला अफजाही भी की। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ईद के दिन पुलिस कमिश्नर जोस मोहन सादे वस्त्र में साइकिल पर घूमकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया था।
ये भी पढ़े :- संभागीय आयुक्त ने रेजीडेंसी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का किया अवलोकन
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

