Doordrishti News Logo

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

  • नेपाल भागने की फिराक में था
  • अब तक तीन आरोपी पकड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने 21 नवंबर को स्कूटी सवार व्यापारी बाबूलाल शर्मा के साथ हुई 50 लाख की लूट के मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अरटिया कल्ला भोपालगढ़ हाल कुड़ी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन निवासी चिराग पुत्र हुकम सिंह गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नेपाल की तरफ भागने की फिराक में था। जिसे सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। इस मामले में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

एक ही दिन में 11 लाख की ठगी

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दो मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग में शामिल था। आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने से दो-तीन दिन पहले रेकी भी की थी। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

उनके कब्जे से लूट के 5 लाख रुपए नकद, वारदात में प्रयुक्त दो स्कॉर्पियो और रेकी में इस्तेमाल बाइक जब्त की जा चुकी है। पूर्व में पकड़े गए दो आरोपियों से पूछताछ में इसी पीडि़त के साथ पहले हुई 10 लाख रुपए की एक अन्य वारदात भी खुल गई थी। पुलिस के मुताबिक सभी को लालच देकर वारदात में शामिल किया गया था।

इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब 4.22 बजे पीडि़त बाबू लाल शर्मा बैंक से 50 लाख रुपए नकद निकाल कर अपनी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे नकाबपोश बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो से उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और 50 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल पीडि़त को अस्पताल में भर्ती करवाया और पूरे शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू की। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मानपुरा झालामंड निवासी शेखर पुत्र भोमाराम प्रजापत और रावली पोल,पाली रोड विवेक विहार थाना निवासी शैतान सिंह पुत्र जगत सिंह को गिरफ्तार किया था।