Doordrishti News Logo

हादसों में चार लोगों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में चार लोगों की मौत। शहर में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।

मंडोर थाना क्षेत्र के नौ मील इलाके में रात को छत से पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने से अरबाज खान की मौत हो गई। मृतक के पिता मकराना निवासी सायर खान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

महामंदिर थाना क्षेत्र के खटीकों का बास निवासी मंजू (38) पत्नी ओम प्रकाश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई नरेंद्र खटीक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार

मंडोर के आंगणवा स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती 26 वर्षीय युवक देवेन्द्र की तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच एसडीएम जोधपुर उत्तर कर रहे हैं।

करवड़ थाना क्षेत्र के टूट की बाड़ी के पास 19 नवंबर की रात एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल जाजीवाल भाटियान निवासी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।