ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ऑपरेशन स्माइल के तहत कार्यशाला आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक। राजस्थान पुलिस की ओर से संचालित ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र,जोधपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिकायतों के निवारण के लिए थाना स्तर पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील बनाना तथा समुदाय के लोगों को उनके अधिकारों और संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल सारस्वत सहित जोधपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, पाली के सुनील के. पंवार,फलोदी के ब्रजराज सिंह, जालोर के कैलाश बिश्नोई तथा सिरोही के उप अधीक्षक पुलिस एवं एससी-एसटी प्रकोष्ठ प्रभारी बद्रीलाल राव सहित विभिन्न जिलों के नोडल अधिकारी शामिल हुए।

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

इसके अलावा थाना स्तर पर नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारियों,जोधपुर रेंज के विभिन्न जिलों से आए ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों तथा संभली ट्रस्ट के सदस्यों ने भी भाग लिया। कार्यशाला में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, उनकी शिकायतों के निस्तारण तथा उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला नोडल अधिकारियों एवं राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर के निरीक्षक पंकज माथुर ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को समुदाय के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Related posts:

Doordrishti News Logo

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

November 27, 2026
राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

राजस्थानी में पहली बार मंच पर आएगा विश्व प्रसिद्ध एब्सर्ड नाटक ‘गोडो री उडीक’

November 27, 2026
एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

एमडीएमएच में भौंह के घाव के रास्ते गाल की टूटी हड्डी की सफल सर्जरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नगर निगम में दो और आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

November 27, 2026
शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

शिक्षकों को बाल अधिकार व कानूनों को लेकर दिया प्रशिक्षण

November 27, 2026
सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

सुरेंद्र सिंह राठौड़ हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष निर्वाचित

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

स्मैक बरामदगी मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

November 27, 2026