संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह
संविधान दिवस पर जेएनवीयू के संविधान पार्क में हुई विचार गोष्ठी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह। जब तक भारत के लोगों में संविधान के प्रति आदर रहेगा,तब तक दुनिया की कोई भी ताकत हमें झुका नहीं सकती। दुनिया सवाल करती है कि इतनी विविधताओं वाला देश एक सूत्र में बंधकर आगे कैसे बढ़ रहा है? इसका एक ही जवाब है भारत का खूबसूरत और महान संविधान,जो भारत को ताकतवर और एकजुट बनाता है। यह विचार एसएफआई के पूर्व प्रदेश महासचिव महिपालसिंह ने व्यक्त किए।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने संविधान दिवस के मौके पर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर स्थित संविधान पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
संविधान पर बढ़ते हमलों से एकता को खतरा- महेंद्र मेघवाल
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र मेघवाल ने संविधान के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगाह किया कि यदि संविधान पर बढ़ते हमलों का मुकाबला समझदारी के साथ न किया गया तो देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ सकती है।
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प
एसएफआई जिला संयोजक मुकेश कटारिया ने बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सहित सभी संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और क्षमताओं के बूते पर हम दुनिया भर में अपना लोहा मनवा पाए। इस मौके पर एडवोकेट जोगराज सिंह,सोहन जागटिया,सुरेश परिहार, नरपत यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रमेश भाटी,लोकेश,दिनेश लखानी,जगदीश पंवार,राजेंद्र कुमार, लक्ष्मणराम,वालाराम, ओमप्रकाश,प्रवीण, प्रकाश,नवीन कुमार, महेंद्र भील,विष्णु, अभिषेक,सोमाराम, ललित राणा,लालाराम, हितेंद्र कुमार,सुरेश बारूपाल,विक्रम राणा, हरीश कुमार,अक्षय कुमार,सुरेश कुमार, ओमाराम,कुनाल कड़ेला, अनिल कड़ेला,भगसा, जितेंद्र,शंकर सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।
Related posts:

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

