राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

  • 22 नवंबर से शुरू हुआ कार्य
  • राइकाबाग रेलवे स्टेशन के नीचे से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाला रास्ता रहेगा बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव। राइकाबाग ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का कार्य 22 नवंबर 2026 से शुरू कर दिया गया है। इसके चलते यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मार्गों में बदलाव किया है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात, जोधपुर की ओर से 26 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पावटा चौराहा से राइका बाग ओवरब्रिज होते हुए उम्मेद क्लब,ताराचंद सर्किल,पुलिस लाइन गौशाला रोड,खास बाग, नई सडक़ और जालोरी गेट की तरफ जाने वाले वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन कर सकेंगे।

सत्यापन के बाद महिला थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ एसीबी में प्रकरण दर्ज

इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था
1.पावटा चौराहा से राइकाबाग रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले वाहन न्यू रोडवेज बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के सामने से होकर राइकाबाग रेलवे स्टेशन तथा वहां से राइकाबाग ओवरब्रिज के ऊपर से आवागमन कर सकेंगे।

2.राइकाबाग रेलवे स्टेशन से राइकाबाग ब्रिज के नीचे से कलेक्ट्रेट और नई सडक़ की तरफ जाने वाला यातायात पूर्णत: बंद रहेगा।

3.नागौर रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें स्टैंड के निकासी द्वार से पावटा चौराहा, राइकाबाग ओवरब्रिज, उम्मेद क्लब मोड़ और ताराचंद सर्किल होते हुए वापस पावटा चौराहा से नागौर रोड की तरफ जा सकेंगी।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।