Doordrishti News Logo

गुजरात के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलटी जनहानि नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गुजरात के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलटी जनहानि नहीं। जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे 125 पर बालेसर कस्बे में बुधवार देर रात गुजरात के श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो पलट गई। गाड़ी में ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

हादसा पीएचईडी कार्यालय के गेट के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकराकर पलट गई।

नशे की मनुहार पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

हादसे के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गुरुवार सुबह क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को सीधा कर सडक़ किनारे खड़ा किया गया।