जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी
अमेरिकियों को ठगकर चीन भेज रहे थे रुपए -अहमदाबाद से जुड़े मास्टरमाइंड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हर महीने डेढ़ करोड़ की ठगी। बासनी थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल सेंटर पर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार रात बड़ी कार्रवाई की। गिरोह अमेरिकी नागरिकों को ठगकर ठगी की रकम गिफ्ट कार्ड के जरिए चीन भेज रहा था। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि गिरोह हर महीने करीब 1.5 करोड़ रुपए की ठगी कर रहा था। आरोपी पिछले चार-पांच महीनों से यह कॉल सेंटर चला रहे थे।
पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि इस फर्जी कॉल सेंटर के दो मुख्य संचालक अहमदाबाद निवासी मोनिक पांड्या और हरविजय सिंह हैं। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों में 7 लोग महाराष्ट्र से हैं। अन्य आरोपी नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के हैं।
500 डॉलर कटौती का झांसा देकर फंसाते थे
कमिश्नर ने बताया कि गिरोह के बदमाश अमेरिका के ग्राहकों को बल्क मैसेज भेजते थे। इनमें लिखा होता था कि यदि उनके पास आईफोन है तो उनके खाते से करीब 500 डॉलर की कटौती हो रही है। इसे रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।
जैसे ही कोई पीड़ित कॉल करता,आरोपी तीन अलग-अलग लेयर में उससे बात करते थे। इनमें कॉलर टीम,एनालिसिस टीम और एग्जीक्यूटिव टीम होती थी। पीड़ितों को बातों के जाल में फंसाकर उनसे गिफ्ट कार्ड खरीदवाए जाते थे।
चीन तक जुड़े तार,क्रिप्टो से लौटता था पैसा
जांच में सामने आया है कि गिफ्ट कार्ड के जरिए ठगी की रकम के तार चीन से भी जुड़े थे। वहां तक पैसा ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद कुछ रुपए यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) के माध्यम से इनके पास पहुंचती थी।
पुलिस को बासनी थाना क्षेत्र में एक लग्जरी फ्लैट की भी जानकारी मिली थी,जहां से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कुछ कर्मचारी दूसरा मकान किराए पर लेकर रह रहे थे।
पुलिस अब जांच कर रही है कि जिस प्लॉट या परिसर में यह कॉल सेंटर चल रहा था,उसके मालिक के साथ क्या लीज एग्रीमेंट थे और क्या उसे इस अवैध गतिविधि की जानकारी थी।
Related posts:

बैंक खाते से ऑनलाइन 75 हजार पार केस दर्ज

आपसी विवाद में कार को रुकवा कर चालक पर लोहे के पाइप से हमला

घर के आगे से बोलेरो चोरी दो जगहों से बाइक पार

परिवार के लोग शादी में गांव गए चोरों ने सूने मकान में लगाई सैंध

होटल में विदेशी महिलाओं को ठहराने वाले संचालक पर केस दर्ज

विकास अधिकारी वीबी जीरामजी कार्यों पर अधिक से अधिक श्रमिक नियोजन करें: मिश्रा

गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन

सोलर प्लांट में लूट के तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे

