तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल
- जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर भीषण सडक़ हादसा
- रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे गुजराती लोग -आधा दर्जन गंभीर घायल जोधपुर रैफर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल। फलोदी जिले के देचू थाना क्षेत्र में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मंडला कलां के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए है। गंभीर घायलों को देर रात जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया।
घायलों के जोधपुर पहुंचने के साथ अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित अस्पताल पहुंचे और घायलों की सारसंभाल की। कुछ घायलों को उपजिला अस्पताल देचू में भर्ती कराया गया है। शवों को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। बताया गया कि यह लोग जैसलमेर के रामदेवरा दर्शन कर जोधपुर की तरफ लौट रहे थे और इतने में यह हादसा हो गया।
जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल
सूचना पर मंडलाकलां और देचू पुलिस मौके पर पहुंची। रात से ही एमडीएम अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा था। अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित के साथ डॉक्टरों की टीम उपचार में लगी रही।
Related posts:

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

मारपीट करने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

