Doordrishti News Logo

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

चूरू यार्ड में आरओबी निर्माण कार्य स्थगित होने से रेलवे ने लिया निर्णय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर प्रस्तावित तकनीकी कार्य स्थगित होने के कारण दो तिथियों में रीशेड्यूल की गई हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन बहाल कर दिया गया है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 165 पर रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य स्थगित कर दिया गया है।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

इसके चलते पूर्व में रीशेड्यूल की गई ट्रेन संख्या 14892 हिसार- जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन अब 2 और 9 दिसंबर 2026 को बहाल रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों तिथियों में ट्रेन अपने निर्धारित समय- सारणी के अनुसार संचालित होगी। इससे हिसार से जोधपुर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

जोधपुर-भोपाल ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
रेलवे द्वारा जोधपुर- भोपाल-जोधपुर रेलसेवा को अब पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार,गाड़ी संख्या 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर रेलसेवा जोधपुर से 25 नवंबर से तथा सवाई माधोपुर से 26 नवंबर से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी।

अब जोधपुर से सवाई माधोपुर तक के शेष मार्ग पर भी इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन प्रारंभ होने के साथ ही यह रेलसेवा पूरे मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होगी। यह रेलसेवा सवाई माधोपुर से भोपाल के मध्य पूर्व से ही इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित की जा रही है।