अवैध रूप से रह रही 5 विदेशी महिलाओं पर कार्रवाई
- डिपोर्टेशन के बाद स्वदेश रवाना
- 4 थाईलैंड और 1 लाओस की महिला नागरिक शामिल
- वीजा नियमों के उल्लंघन पर लगाया 9.17 लाख रुपये का जुर्माना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध रूप से रह रही 5 विदेशी महिलाओं पर कार्रवाई। अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआरओ जोधपुर शहर एवं सीआईडी एसएसबी जोन जोधपुर की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच विदेशी महिला नागरिकों को डिटेन किया गया। इनमें चार महिलाएं थाईलैंड तथा एक महिला लाओस की नागरिक बताई गई हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, वीजा नियमों के उल्लंघन के मामलों में इन विदेशी नागरिकों पर कुल 9 लाख 17 हजार 680 रुपये की पेनल्टी लगाई गई। इसके बाद 19 नवंबर 2026 को पांचों महिलाओं के खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई पूरी की गई। उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली से उनके स्वदेश रवाना कर दिया गया।
न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी
एफआरओ जोधपुर शहर ने होटल संचालकों एवं स्पा सेंटर संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि उनके यहां ठहरने वाले विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट और वीजा की वैधता की अनिवार्य रूप से जांच करें। साथ ही निर्धारित समय में सी-फॉर्म भरना सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया गया है कि विदेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के ठहराने,उनकी जानकारी छिपाने अथवा सी-फॉर्म संबंधी नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित होटल एवं स्पा संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एफआरओ जोधपुर शहर ने कहा कि विदेशी नागरिकों के आवागमन और ठहराव से जुड़े नियमों का पालन अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related posts:

14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

