महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर। जोधपुर में अब रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी बीमारियों पर रिसर्च होगी। इसके अलावा आनुवांशिक और टेढ़ी-मेढ़ी रीड्ड की हड्डी का इलाज भी किया जाएगा।
दरअसल महात्मा गांधी हॉस्पिटल में स्पाइनल इंजरी सेंटर बनाया गया था। अभी यहां 10 बैड का सेंटर है लेकिन अब इसे 40 बैड का करने की तैयारी की जा रही है। ये पश्चिमी राजस्थान का एकमात्र पहला स्पाइनल इंजरी सेंटर है। इस सेंटर में आनुवांशिक और टेढ़ी-मेढ़ी रीढ़ की हड्डी का भी इलाज यहां किया जाएगा।
पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश
इसके अलावा एक्सीडेंट के दौरान होने वाली इंजरी का इलाज किया जा रहा है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सुपरिडेंटेंड डॉ.फतेह सिंह भाटी ने बताया कि यहां इस बीमारी से जुड़े और केस की ओपीडी हर महीने 1 हजार की है। आईपीडी में हर महीने 30 केस आते है। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा के तहत पहले फेज में 10 बेड का सेंटर 2 करोड़ की लागत से तैयार किया गया था। अब दूसरे फेज में करीब पौने दो करोड़ की लागत से इस सेंटर को 10 से 40 बैड का किया जा रहा है।
Related posts:

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद

अवैध रूप से रह रही 5 विदेशी महिलाओं पर कार्रवाई

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

