14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद

  • ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता
  • तकनीकी माध्यम से अलग-अलग स्थानों से खोजे मोबाइल
  • पुलिस ने वास्तविक मालिकों को किए सुपुर्द

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्ट्री (सीईआईआर) के माध्यम से करीब 14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए।

सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोजे मोबाइल
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर साइबर प्रकोष्ठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में साइबर प्रकोष्ठ में नियुक्त पुलिस निरीक्षक रमेश सर्वटा को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाकर बरामद करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों की पालना में साइबर प्रकोष्ठ के कांस्टेबल किशन पुनिया ने तकनीकी संसाधनों एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न स्थानों से 40 गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाकर बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपए है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

किशन पुनिया का रहा विशेष योगदान
गुमशुदा मोबाइल फोन का तकनीकी माध्यम से पता लगाकर बरामद करने की कार्रवाई में साइबर प्रकोष्ठ के कांस्टेबल किशन पुनिया का विशेष योगदान रहा। उनके प्रयासों से पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।