पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को
- जोधपुर जिले की 23 पंचायत समितियों के लिए दो राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में होगी मतगणना
- पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना प्रातः 8 बजे तथा जिला परिषद सदस्यों की दोपहर 12 बजे से होगी शुरू
- मतगणना केंद्रों पर अभ्यर्थियों,गणन अभिकर्ताओं,कार्मिकों एवं मीडियाकर्मियों के लिए निर्धारित किए गए अलग-अलग प्रवेश द्वार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर), जोधपुर के आदेशानुसार जिले की 23 पंचायत समितियों के पंचायत समिति सदस्यों एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (महिला), जोधपुर तथा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर में संपन्न होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (महिला), जोधपुर में शेरगढ़,चाबा,सेखाला, आगोलाई,चामू एवं बालेसर पंचायत समितियों की मतगणना भूतल पर स्थित निर्धारित कक्षों में होगी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय,जोधपुर में ओसियां,तिवरी,सामराऊ, बावड़ी,हतूंडी,उम्मेदनगर, भोपालगढ़,आसोप, बिलाड़ा, कापरड़ापीपाड़ शहर,सालवा खुर्द,लूणी,धवा,झंवर,मण्डोर एवं केरू पंचायत समितियों की मतगणना भूतल एवं प्रथम तल पर स्थित निर्धारित कक्षों एवं प्रयोग शालाओं में की जाएगी।
न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी
आदेश के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि जिला परिषद सदस्यों की मतगणना दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए नियुक्त गणन अभिकर्ताओं को प्रातः 7 बजे तथा जिला परिषद सदस्यों की मतगणना के लिए नियुक्त गणन अभिकर्ताओं को दोपहर 12 बजे उपस्थित होना होगा।
मतगणना केंद्रों पर प्रवेश के लिए गेटवार व्यवस्था निर्धारित
मतगणना प्रक्रिया को शांति पूर्ण,सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा दोनों मतगणना केंद्रों पर प्रवेश की गेटवार व्यवस्था निर्धारित की गई है।इसके तहत अभ्यर्थियों, गणन अभिकर्ताओं,निर्वाचन एवं गणना कार्मिकों तथा मीडियाकर्मियों के लिए पीली टंकी से एमआईसी की ओर से प्रवेश निर्धारित किया गया है जबकि इन सभी के लिए मतगणना स्थलों पर अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (महिला), जोधपुर के मुख्य भाग में स्थित गेट संख्या-01 से शेरगढ़,चाबा, सेखाला, चामू,आगोलाई एवं बालेसर पंचायत समितियों के अभ्यर्थियों एवं उनके गणन अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसी परिसर के गेट संख्या-02 को निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों एवं गणना कार्मिकों के आवागमन के लिए आरक्षित रखा गया है।
इसी प्रकार राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोधपुर के पिछले भाग में प्रवेश के लिए अलग- अलग गेट निर्धारित किए गए हैं। यहां गेट संख्या-01 से निर्वाचन एवं गणना कार्मिकों तथा कवरेज के लिए आने वाले मीडिया कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या-02 से आसोप, भोपालगढ़,सालवा खुर्द एवं केरू पंचायत समितियों के अभ्यर्थी एवं उनके गणन अभिकर्ता प्रवेश करेंगे।
गेट संख्या-03 से बिलाड़ा, बावड़ी,ओसियां,तिवरी,पीपाड़ शहर,कापरड़ा एवं सामराऊ पंचायत समितियों के अभ्यर्थियों एवं गणन अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया जाएगा। गेट संख्या-05 से मण्डोर,लूणी, झंवर,धवा,हतूंडी एवं उम्मेदनगर पंचायत समितियों के अभ्यर्थियों एवं उनके गणन अभिकर्ताओं का प्रवेश निर्धारित किया गया है।
प्रशासन द्वारा सभी संबंधितों से निर्धारित प्रवेश द्वार एवं समय का पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है, ताकि मतगणना कार्य व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा सके।
Related posts:

14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद

अवैध रूप से रह रही 5 विदेशी महिलाओं पर कार्रवाई

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

