Doordrishti News Logo

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल। कमिश्ररेट के बनाड़ और सूरसागर एरिया में हुई सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक इसमें घायल हो गया,जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास सालवांकलां डांगियावास निवासी राकेश पुत्र कानाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई दलपत बाइक लेकर रिंग रोड पुल से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई दलपत बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

दूसरी तरफ सूरसागर पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप कॉलोनी बाइपास सूरसागर निवासी समंदरसिंह पुत्र गुमान सिंह और जसवंत सिंह की तरफ से संयुक्त रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई उम्मेद सिंह एवं भवानी सिंह बाइक लेकर तिंवरी रोड इंद्रोका से निकल रहे थे। तब बोलेरो कैंपर का चालक सागर नाम का शख्स आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में उसका भाई उम्मेद सिंह घायल हो गया, वहीं बाइक के पीछे बैठा भवानी सिंह की मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सुपुर्द किया। उम्मेद सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। जांच एएसआई सुरताराम की तरफ से की जा रही है।