सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग
- हाईवे पर मची अफरा तफरी
- फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग। जोधपुर-जयपुर हाईवे संख्या 25 पर कापरड़ा थाना क्षेत्र के विष्णु ढाणी के पास सोमवार दोपहर जोधपुर की तरफ आ रहे सेना के काफिले में चल रहे एक मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और पूरा प्रशासन हरकत में आ गया।
जानकारी के अनुसार सेना का काफिला हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक मालवाहक वाहन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही सेना के जवानों ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर बिलाड़ा नगर पालिका की दमकल और कापरड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सेना के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। हालांकि आग पर नियंत्रण पाने के बाद हाईवे पर आवागमन पुन: सुचारू कर दिया गया।
Related posts:

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

बजरी के अवैध खनन परिवहन में शामिल लोगों की होगी पहचान

पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

