ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला
सोते समय एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने पीटा -तोडफ़ोड़ की
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला। शहर में एक ट्रक ड्राइवर युवक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने सरिया,लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना 13 नवंबर को विवेक विहार थाना क्षेत्र के मोगड़ा स्थित सीटीसी होटल पर रात को करीब 9.40 बजे हुई।
हमले में ट्रक ड्राइवर पीराण खां के पैर में चोट आई है। पुलिस के अनुसार आपसी लेनदेन का मामला हो सकता है।
फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र के देदामरी के रहने वाले पीराण खां ने विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के अनुसार,वह चेन्नई से ट्रक लोड कर जोधपुर आया था। गत 13 नवंबर की शाम करीब 6 बजे वह मोगड़ा स्थित सीटीसी होटल पर रुका और रात 9 बजे खाना खाकर अपने भाई के साथ ट्रक के अंदर सो गया। रात करीब 9.40 बजे एक दर्जन से अधिक बदमाश वहां पहुंचे और सरिया,लाठी व पत्थरों से हमला कर दिया।
बदमाशों ने ट्रक में जमकर तोडफ़ोड़ की,जिससे पीराण खां के पैर में चोट आई है। होटल स्टाफ और अन्य वाहन चालकों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पीडि़त का आरोप है कि 8 नवंबर की शाम से ही उसे लगातार फोन पर जोधपुर आते ही मरवा देने की धमकियां मिल रही थी।
युवक ने कहा कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग भी है। उसने बेगरी निवासी हबीब मोहनगढ़ निवासी सलीम और इकियास पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। पीडि़त के अनुसार उन्होंने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गैंग को सुपारी देकर यह हमला करवाया गया। जाते-जाते हमलावरों ने अगली बार जान से मारने की धमकी भी दी।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

