सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में दो युवकों की मौत। सडक़ पर अचानक आवारा जानवर के आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे पशु को बचाने के प्रयास में हुए।
पहला मामला जोधपुर- जैसलमेर हाईवे का है। बालोतरा जिले के रहने वाले राजुसिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा तनुसिंह (20) अपने साथी ईश्वरसिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था।
जैसलमेर रोड पर स्थित हनुमान का बाडिया के पास अचानक मोटर साइकिल के सामने एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में मोटर साइकिल से नियंत्रण छूट गया और बाइक बेकाबू होकर पास की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तनुसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विवेक विहार थाना क्षेत्र के ई-सेक्टर में भी दुर्घटना में युवक की मौत का मामला सामने आया है। प्रदीप रावल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई अजय पाल रावल (24) भगतासनी हाउसिंग बोर्ड से अपनी मोटरसाइकिल लेकर सांगरिया गांव जा रहे थे।
रास्ते में अचानक सामने एक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और स्लिप हो गई। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई।
Related posts:

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

भावी ग्राम पंचायत में जीती पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मां

