दीपावली स्नेह मिलन में परिवारों संग झूमे जोधपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीपावली स्नेह मिलन में परिवारों संग झूमे जोधपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ। जोधपुर ऑर्थोपेडिक सर्जन्स सोसायटी (JOSS) द्वारा होटल नोवोटेल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अस्थि रोग विशेषज्ञों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सोसायटी के सचिव डॉ.अशोक बिश्नोई ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ.अरुण वैश्य, डॉ.किशोर रायचंदानी, डॉ. राजीव सिवाच,डॉ.ओम शाह, डॉ. राजेश्वर कल्ला,डॉ.जीएल पुरोहित एवं डॉ.एसपी अग्रवाल का सम्मान किया गया।
भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग
परिवारजनों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनका समन्वय डॉ.देवेंद्र सिंह गोदारा एवं डॉ. आशीष गौड़ ने किया। सभी ने व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर खुशनुमा शाम का आनंद लिया।
अध्यक्ष डॉ.अनिल राठी ने सभी सदस्यों एवं परिवार जन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सकों को मानसिक सुकून और नई ऊर्जा देने के साथ आपसी सौहार्द को मजबूत बनाते हैं।
Related posts:

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा की पुष्पांजलि

भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

