Doordrishti News Logo

दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो घरों से चोरों ने चुराई नगदी और जेवरात। कमिश्ररेट के लूणी और कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो मकानों में सैंधमारी कर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लूणी पुलिस ने बताया कि रोहिचाखुर्द निवासी अशोक पटेल पुत्र बींजा राम पटेल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि गत 12 नवंबर की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 1 लाख 53 हजार रुपए नकद,सोने के कान के झुमके,हाथों की चूडिय़ों तथा बच्चों के कानों के तीन जोड़ी लुंग चोरी कर ले गए।

इसके अलावा चांदी की दो जोड़ी पायल और करीब 500 ग्राम वजन का एक जोड़ी कमरबंद भी चोरी हुआ है। इसी तरह श्रीराम कॉलोनी पुरानी पाली रोड निवासी सुरेश कुमार प्रजापत ने अपने घर मेें हुई चोरी की रिपोर्ट कुड़ी भगतासनी थाने में दी। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर में सैंधमारी कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए।