शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी
- भीतरी शहर में दुकान में चोरों की सैंधमारी
- चोरों के पकड़े जाने पर ही सही रकम का होगा खुलासा
- दो बाइक पर दिखे चार संदिग्ध
- बनाड़ तक पीछा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी। शहर के भीतरी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार में एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के शटर का ताला तोडक़र प्रवेश कर वहां गल्ले से 7.35 लाख की नगदी चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आए है।
पुलिस इसकी अब पहचान के साथ तलाश में जुटी है। फिलहाल अग्रिम जांच की जा रही है।
सदर बाजार थानाधिकारी मांगीलाल विश्रोई ने बताया कि मालियों का राजबाग सूरसागर निवासी राजेश पुत्र हरिश कुमार सिंधी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन
इसमें बताया कि उसकी राजपूती पौशाक कपड़े की दुकान त्रिपोलिया बाजार राजपूताना पैसेस में गोरिंदा बावड़ी पर आई है। 29 अक्टूबर को उसकी दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर का ताला तोडक़र प्रवेश किया गया। दुकान के गल्ले में रखे 7.35 लाख रुपए चोर ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना के दस दिन बाद शुक्रवार को पीडि़त की तरफ से केस दर्ज कराया गया है।
बाइक पर आए थे चार लोग,बनाड़ तक पुलिस पीछे लगी
थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर चार संदिज्ध नजर आए थे। सुबह के समय पौने आठ बजे के आसपास संदिज्ध बाइक पर जाते भी दिखे है। गश्त करते निकली पुलिस ने दुकान का शटर खुला देखा था और पीडि़त को कॉल कर बुलाया गया था। संदिग्ध दोनों बाइक की तलाश में पुलिस की टीमें बनाड़ तक भेजी गई थी।
पुलिस ने संदिग्ध बाइकों को ट्रेस करने का प्रयास भी किया था,मगर वे काफी दूर तक निकल गए थे। चोरी में कुल चार लोगों का हाथ था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोरों के पकड़े जाने पर ही सही रकम का पता लग पाएगा कि दुकान से कितना केश चोरी हुआ है।
Related posts:

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

