निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार
पर्स में दस्तावेज के साथ 15 हजार था केश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार। शहर में सरकारी अस्पतालों के बाद अब निजी अस्पतालों में जेब तराश सक्रिय हो उठे है। मंडोर रोड पर आए एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग पेंशनर की जेब से बदमाश ने पर्स पार कर लिया। पर्स मे पंद्रह हजार रूपए और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख
पीडि़त ने घटना को लेकर नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी है। नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित भदवासिया दधिमति नगर निवासी 73 साल के ओमप्रकाश पुत्र अचलेश्वर परिहार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे मंडोर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गुरूवार की सुबह गए थे। जहां लाइन में खड़े थे। तब पीछे खड़े किसी शख्स ने उनकी जेब से पर्स पार कर लिया। पर्स में 15 हजार रूपए, जरूरी दस्तावेज आदि थे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिज्ध
पुलिस ने आरंभिक तौर पर पड़ताल में बताया कि निजी अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखे गए है। इसमें संदिज्ध शख्स नजर आया है। इसकी पहचान की जा रही है। जल्द ही पकड़ा जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

त्योहारी भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट

जोधपुर से चेन्नई का सफर हुआ आसान

समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक का नवीनीकरण

