धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज
- बाजारों में करोड़ों का कारोबार
- शनिवार को भी मनाई जाएगी धनतेरस और रूप चौदस
- रविवार मनेगी दीपावली -बाजारों में उमड़े खरीदार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज। शहर में धनतेरस के साथ ही पंच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज आज हो गया। आज धनतेरस पर बाजारों में करोड़ों की धनवर्षा हुई। बाजारों में सुबह से ही रौनक नजर आने लगी। शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरी का पूजन किया गया।
शनिवार को भी धनतेरस मनाइ जाएगी। साथ ही इसी दिन रूप चौदस भी मनाई जाएगी। रविवार को दीपोत्सव का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बार दीपोत्सव छह दिन तक चलेगा।
शुक्रवार को भगवान धनवंतरी की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ दीपोत्सव का आगाज हुआ। रात तक बाजारों में बड़ी रौनक नजर आई। बाजारों में आज पहले ही दिन करोड़ों का धन बरसा। लोगों ने अपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से सामान की खरीददारी की। पांच दिनों बीस हजार करोड़ के कारोबार की संभावना जताई गई है।
श्रद्धापूर्वक मनाई धन्वंतरी जयंती, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन
शहर में भगवान धन्वंतरी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान आयुर्वेद अस्पतालों,विश्वविद्यालय सहित कई स्थानों पर भगवान धन्वंतरी की पूजन किया गया। राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय खांडाफलसा में भगवान धन्वंतरी जयंती के अवसर पर धन्वंतरी पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद संजय दईया उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता चिकित्सालय के प्रभारी एवं प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार मित्तल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.प्रेमसुख उपस्थित थे।
जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा
कार्यक्रम के दौरान भगवान धन्वंतरी का विधिवत पूजन एवं आरती की गई। इस अवसर पर चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, कर्मचारियों,नर्सिंग स्टाफ, परिचारकों एवं भर्ती रोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि संजय दईया ने सभी चिकित्सालय कर्मियों को भगवान धन्वंतरी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय दईया ने चिकित्सालय के सेंट्रल चौक को ऊपर से कवर करवाकर उसे एक व्यवस्थित मीटिंग हॉल के रूप में विकसित करवाने की घोषणा की।
इससे भविष्य में यहां योग सत्र,यज्ञ,बैठकें, प्रतीक्षालय एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इस घोषणा पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने दईया का आभार व्यक्त करते हुए इसे चिकित्सालय के लिए उपयोगी पहल बताया।
Related posts:

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

