जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा
छात्र नेता एमएल चौधरी को हिरासत में लिया -वापस छोड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के हेड ऑफिस में पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पेड़ काटने की सूचना पर छात्र नेता पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विश्वविद्यालय के अंदर शुक्रवार को कुलगुरु शौचालय और सचिवालय की तरफ जाने वाली सडक़ के पास एक पुराने नीम के पेड़ को काटा जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में छात्र विरोध करने पहुंचे और पेड़ काटने वाले ठेकेदार के पास से अनुमति की जानकारी मांगी।
दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार
एमएल चौधरी ने बताया कि ठेकेदार ने जो अनुमति दिखाई वह 2025 में न्यू कैंपस में पेड़ काटने से संबंधित है,हेड ऑफिस में पेड़ काटने से संबंधित नहीं है। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और चौधरी को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
मामले में भगत की कोठी थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पेड़ काटने का विरोध करने पर एमएल चौधरी को हिरासत में लिया गया था। उसके बाद छोड़ दिया गया। ठेकेदार 2025 की पेड़ काटने की अनुमति की बात कह रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
Related posts:

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

