शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप
ओराइक्स कोट्स ऐप के जरिए निवेश करवाने का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप। शहर में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये,सोना- चांदी और भूखंड लेने तथा बाद में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में महामंदिर थाना पुलिस ने न्यायालय के इस्तगासे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार पालटा सी,छठी रोड इमरतिया बेरा निवासी राजेश लाहोटी ने न्यायालय में परिवाद पेश कर आरोप लगाया कि महामंदिर क्षेत्र के अशोक नगर निवासी गौरव से उसकी पिछले करीब दस वर्षों से जान- पहचान थी। इसी दौरान गौरव ने शेयर बाजार में ट्रेडिंग के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया और उसके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करवाया।
परिवादी का आरोप है कि वह गौरव को रुपये भेजता था,जिन्हें ऐप में कॉइन के रूप में जमा किया जाता था और इसके जरिए ट्रेडिंग करवाई जाती थी।
परिवाद के अनुसार जब उसने निवेश की गई राशि निकालने की मांग की तो रुपये वापस नहीं मिले। जांच करने पर उसे पता चला कि संबंधित ऐप कथित रूप से गौरव द्वारा ही संचालित किया जा रहा था और उसमें से रुपये निकालने का नियंत्रण भी उसी के पास था। परिवादी ने आरोप लगाया कि यह एक डमी ऐप थी, जिसके माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर फंसाया जाता था।
44.78 लाख ऑनलाइन और 24 लाख नकद देने का आरोप
रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 से 2025 के बीच गौरव के कहने पर अन्य लोगों के खातों में करीब 44 लाख 78 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके अलावा 24 लाख रुपये नकद,50 ग्राम सोना और 6 किलो चांदी भी देने का आरोप लगाया है।
परिवाद में चारणा चौपासनी गांव स्थित करीब 25 लाख रुपये बाजार कीमत का भूखंड भी गौरव को बेचान करने का उल्लेख किया गया है। परिवादी का कहना है कि वर्ष 2025 में दोनों के बीच पूरा हिसाब हो गया था और कोई बकाया लेन-देन नहीं था।
लाल मैदान में बुलाकर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप
10 सितंबर 2026 की रात एक व्यक्ति ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन परिवादी लाल मैदान स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा,जहां प्रेमसिंह नाम के शख्स ने गौरव के नाम पर एक करोड़ रुपये की मांग की। उसे चार- पांच दिन में रकम देने अन्यथा उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
Related posts:

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

