कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा
- सूचना पर घर में रेड
- आरोपी का एक साथी भी गिरफ्तार
- एक आरोपी राजनीतिक पहुंच वाला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा। कमिश्ररेट की क्राइम स्पेशल टीम ने पांच हजार की इनामी और उसके साथी को पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल को भी जब्त किया है।
एक आरोपी नजदीक के गांव में राजनीतिक पहुंच वाला बताया गया है और कई प्रकरण पहले भी सामने आ रखे हैं। कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशन में की गई।
सीएसटी के प्रभारी मेहराज तंवर को आरोपी के बारे में मुखबिरी सूचना मिली। जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी सांगरिया निवासी ललित पटेल पुत्र जयरूप पटेल के घर पर सीएसटी ने रेड दी और उसे दस्तयाब किया गया।
सांचौर के बहुचर्चित जालम सिंह हत्याकांड के आरोपी की अन्तरिम जमानत खारिज
उसके पास में अवैध पिस्टल की जानकारी मिली थी। पूछताछ में ललित पटेल ने बताया कि उसने पिस्टल महेंद्र बर्रा पुत्र चंदाराम,निवासी सांगरिया को दे रखी है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र बर्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की।
आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित
सीएसटी के मेहराज तंवर के अनुसार आरोपी ललित पटेल विभिन्न थानों में वांछित है। थाना गोठड़ा, जिला झुंझुनूं में उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। अग्रिम कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को थाना बासनी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
Related posts:

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

सांचौर के बहुचर्चित जालम सिंह हत्याकांड के आरोपी की अन्तरिम जमानत खारिज

रेलवे स्टेशन पर बनाया अस्थाई प्रतीक्षालय

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सुधरी जोधपुर की रैंकिंग

डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार

ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

