ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड
- शातिर ने काजू भेजने के नाम पर ठगा
- फेसबुक पर बनाया ठगी का शिकार
- अब फोन बंद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड। शहर के कायलाना रोड पर एक होटल के पीछे रहने वाले ड्राई फ्रूट कारोबारी से किसी शातिर ने फेसबुक पर काजू भेजने के नाम पर फ्रॉड कर 1.54 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त के साथ घटना 28 अक्टूबर को हुई थी।
प्रतापनगर पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कायलाना रोड स्थित एक होटल के पीछे गणपति विहार विस्तार में रहने वाले कारोबारी वैभव पुत्र इंद्रमल राठी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया फेसबुक पर बैठा था। तब किसी शातिर से संपर्क हुआ और उसने काजू भेजने के नाम पर फर्जी तरीके से पहले ट्रांसपोर्ट एलआर का बिल भेजा।
ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड
विश्वास जीतने के बाद रूपयों की मांग की गई। इस पर विश्वास में आकर उसके बताए अनुसार खाते में 1 लाख 54 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। मगर उसके बाद शातिर ने अपना फोन बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। अब प्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Related posts:

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

सांचौर के बहुचर्चित जालम सिंह हत्याकांड के आरोपी की अन्तरिम जमानत खारिज

रेलवे स्टेशन पर बनाया अस्थाई प्रतीक्षालय

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में सुधरी जोधपुर की रैंकिंग

डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार

ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

