टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

  • मेड़ता रोड जंक्शन पर चला मेगा अभियान
  • 432 मामले पकड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। एक दिन में बिना टिकट और अनियमित टिकट के कुल 729 मामले पकड़े गए,जिनसे 5.36 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर जांच की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा के 629 और अनियमित टिकट के 98 मामले पकड़े गए। इनसे किराया 4,54,180 रुपये और जुर्माना 77,380 रुपये वसूला गया। गंदगी फैलाने और धूम्रपान के 2 मामले भी सामने आए।

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

इसी क्रम में मेड़ता रोड जंक्शन को आधार बनाकर विशेष मेगा अभियान चलाया गया। 19 टिकट जांच कर्मचारियों और 2 आरपीएफ जवानों की टीम ने विभिन्न ट्रेनों में जांच कर बिना टिकट के 431 और बिना बुक सामान का 1 मामला पकड़ा। इस अभियान से 3,20,225 रुपये का राजस्व मिला,जो मंडल के कुल आंकड़ों में शामिल है।

रेलवे की ओर से जांच के साथ यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।