6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ट्रेनों में अनाधिकृत वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के नेतृत्व में यह अभियान जारी है।
पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप
इसी क्रम में जोधपुर- भटिंडा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14721 के निरीक्षण के दौरान मेड़ता रोड के वाणिज्य निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए 6 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा और उनसे कुल 3,330 रुपये जुर्माना वसूला।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों एवं स्टेशनों पर खाने-पीने की सामग्री केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें और अनधिकृत व्यक्तियों से खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदने से बचें। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर खानपान व्यवस्था के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Related posts:

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

