Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने जिले के उपखंड अधिकारियों को कोविड संक्रमित मरीजों की ऑक्सीजन सैचुरेशन की मॉनिटरिंग एवं पल्स ऑक्सीमीटर के संबंध में जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने उपखंड बालेसर, शेरगढ, बिलाड़ा, भोपालगढ, पीपाड़ शहर, बावड़ी, लूणी, फलोदी, बाप, लोहावट, ओसियां जोधपुर की पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों के लिए 600 ऑक्सीमीटर आवंटित किए हैं।

जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड -19 संक्रमित मरीजों की मॉनिटरिंग में ऑक्सीजन सैचुरेशन की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। कोविड संक्रमण में साइलेंट/ हैप्पी हाइपोक्जीया के कारण ऑक्सीजन सैचुरेशन की मॉनिटरिंग और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने इस संबंध में प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीएलओ वार पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, आईएलआई सर्वे के दौरान समस्त लक्षण वाले व्यक्तियों की ऑक्सीजन सैचुरेशन जांच करने एवं मरीजों के लक्षण मुक्त होने तक निरंतर फॉलो अप करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े :- रेमडेसिविर के बाद अब ऑक्सीजन फ्लो मीटर व मास्क की कालाबाजारी

उन्होंने कोविड-19 संक्रमित होम एवं संस्थागत आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन ऑक्सीजन सैचुरेशन की जांच कर निर्धारित प्रपत्र में संधारित करने तथा ऑक्सीजन सैचुरेशन कम पाए जाने पर मरीज को तुरंत अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने समस्त बीएलओ को कोविड संक्रमित होम आइसोलेट मरीजों की मॉनिटरिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तरीय कोर कमेटी को निर्देशित किया जाए साथ ही उपखंड स्तरीय अधिकारियों को ग्राम पंचायतें आवंटित कर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित करें।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026