राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ
- यात्रियों को मिलेगी आवागमन सुविधा
- ट्रेन से उतरते ही यात्री बुक करा सकेंगे कैब
- जोधपुर और भगत की कोठी स्टेशन पर भी जल्द मिलेगी सुविधा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राईका बाग स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क प्रारंभ। ट्रेन से राईका बाग पहुंचने वाले यात्रियों को अब स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन तलाशने की परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने राईका बाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार से रेपिडो कियोस्क की सुविधा शुरू की है। इसके माध्यम से यात्री बाइक, ऑटो और कैब बुक करा सकेंगे।
जोधपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में राईका बाग स्टेशन पर मंडल का पहला रेपिडो कियोस्क प्रारंभ किया गया है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक हरिसिंह नरुका भी उपस्थित रहे।
मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत
तीन वर्ष के अनुबंध के तहत स्टेशन के मुख्य प्रतीक्षालय में कियोस्क स्थापित किया गया है। यहां से यात्री अपनी जरूरत के अनुसार बाइक,ऑटो और कैब बुक करा सकेंगे। कियोस्क संचालकों के अनुसार यात्रियों को रियायती दरों पर कैब बुकिंग की सुविधा मिलेगी। कियोस्क पर पूरे समय बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
जोधपुर और भगत की कोठी पर भी विस्तार
यात्री सुविधा के इस विकल्प का विस्तार जोधपुर और भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों पर भी किया जाएगा। इन दोनों स्टेशनों पर रेपिडो कियोस्क स्थापित करने का प्रस्ताव है,जिन्हें जल्द शुरू करने की योजना है।
Related posts:

कबाड़ के ढेर से रेलवे ने जुटाए 51.88 करोड़ रुपए

मधुमक्खियों का छत्ता गिरा भगदड़ मची डंक मारने से एक बुजुर्ग की मौत

उत्तराखंड: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित 6 की मौत

पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

दोपहर 1 बजे तक 51.37% मतदान

डॉ.सीआर चौधरी को एनसीसीपी फेलोशिप सम्मान

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

