दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े। शहर के भीतरी क्षेत्र बागर चौक- बत्ता सागर के बीच एक बस्ती में कुछ बाहरी युवकों ने आकर उत्पात मचाया। यहां पर पथराव किए जाने के साथ गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। पथराव की घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस के आलधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।
हमलावर बाहरी तत्व बाद में भाग गए। पथराव और मारपीट में चार पांच लोग घायल हुए है।
आरंभिक तौर पर यह आया मामला सामने
सदर कोतवाली थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि महेंद्र हंस पुत्र नरसिंह हंस निवासी बागर चौक हरिजन बस्ती का 14 वर्षीय बच्चा जोकि घर के बाहर खेल रहा था। तब कार्तिक व अनिकेत आए और उसे गाली गलौज की। तब महेंद्र हंस के भांजे शिव, राहुल,रोहित ने टोका कि आप गाली गलौज क्यों कर रहे है। तब आपस में शराब के नशे में होने के कारण दोनों पक्ष में विवाद हो गया और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे पत्थरबाजी में एक सफारी टाटा के कांच फोड़ दिए गए और दोनों पक्षों के लोगों को चोटे आयी है।
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बुधवार की रात को हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है किस तरह पथराव कर गाड़ी के शीशे फोड़े गए। मारपीट करने वाले बाद में फ रार हो गए।
आरोपी बाहरी लोगों को बुलाया गया
महेंद्र हंस का आरोप है कि आरोपीगण बाहरी लोगों को बुलाकर दहशत पैदा करते है। आरोपी एक दूसरे के रिश्तेदार भी है। महेंद्र हंस का कहना है कि उसके तीनों भांजों के चोट लगने पर एमजीएच लाया गया है। महेंद्र हंस की तरफ से सदर कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है। जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
Related posts:

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

