केयरगिवर्स आशा सोसायटी करेगी देखभालकर्ताओं को सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय देखभाल एवं सहयोग दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),केयरगिवर्स आशा सोसायटी करेगी देखभालकर्ताओं को सम्मानित। केयर गिवर्स आशा सोसायटी 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय देखभाल एवं सहयोग दिवस मनाएगी। इस अवसर पर सोसायटी ग्लोबल अलायंस फॉर केयर के वैश्विक अभियान #VoicesOfCare से जुड़कर परिवारिक एवं पेशेवर देखभालकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करेगी।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 में 29 अक्टूबर को यह दिवस घोषित किया था। इसका उद्देश्य देखभाल के सामाजिक- आर्थिक महत्व को पहचान दिलाना है।
सोसायटी के संस्थापक डॉ.अरविन्द माथुर ने कहा कि देखभाल केवल निजी जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के लिए अनिवार्य योगदान है। देखभाल कर्ताओं को सम्मान के साथ प्रशिक्षण,विश्राम सुविधा,भावनात्मक सहयोग और स्वास्थ्य सेवाओं में भागीदारी मिलनी चाहिए।
पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान
इस अवसर पर ACMERI-ASHA Care Skill Institute, शास्त्री नगर में कार्यक्रम आयोजित होगा,जिसमें अनुभव साझा किए जाएंगे,देखभाल कौशल का प्रदर्शन होगा और चुनौतियों पर चर्चा होगी। साथ ही डिजिटल माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
2019 में स्थापित सोसायटी CareAsha मोबाइल ऐप, प्रशिक्षण कार्यक्रम,केयर स्किल इंस्टीट्यूट और Future Caregivers Initiative के माध्यम से परिवारों को सहयोग दे रही है। सितंबर 2026 में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय हितधारक परामर्श का भी आयोजन किया गया था।
Related posts:

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

यातायात पुलिस एसीपी शर्मा एएसपी बने

फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान रहें सरकारी साइट पर ही जांचें

उपचार में तकनीक के साथ चिकित्सक की सहानुभूति भी अहम: डॉ. खेरा

राज्य निर्वाचन आयुक्त 30 अक्टूबर को जोधपुर दौरे पर

पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान

जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

