द्वितीय चरण के लिए 382 मतदान दल रवाना
पंचायत चुनाव-2026
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),द्वितीय चरण के लिए 382 मतदान दल रवाना। पंचायत चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर से अंतिम प्रशिक्षण के बाद 382 मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हुए।
IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन व निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ.भंवर लाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और टेंट व सामग्री वितरण स्थलों का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना,स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता भय एवं प्रलोभन से मुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग कर सके,इसके लिए सभी कार्मिक संकल्पबद्ध होकर कार्य करें।
28 अक्टूबर को होगा मतदान
द्वितीय चरण में बुधवार 28 अक्टूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा।
QR कोड से फीडबैक की पहल
जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदान कार्मिकों के लिए QR कोड के माध्यम से फीडबैक दर्ज करने की अभिनव पहल की है, जिससे उनके अनुभव और सुझाव संकलित किए जा सकेंगे।
