तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया
हालत सुधरने पर परिजनों को बुलाया
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया। शहर के तख्त सागर में एक युवक कूद गया। बाद में उसे गोताखोरों ने उसे बचा लिया। पुलिस के अनुसार सूरसागर निवासी निखिल तखत सागर में कूद गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर गोताखोर और कायलाना चौकी में लगे कांस्टेबल दौड़े। उसे रस्सी के सहारे किनारे लाकर जान बचाई।
कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
युवक के पानी में कूदने की वजह कर्ज से परेशानी बताई जा रही है। युवक को बाहर निकाल कर गोताखोर भरत कड़वासरा ने सीपीआर दिया। तब उसकी सांस लौटी। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। उसे एंबुलेंस में अस्पताल भेजा।
पानी में कूदने पर गोताखोरों को बुलाया गया
पानी में कूदते देखकर कांस्टेबल दिनेश सोडा और रमेश बिश्नोई ने आवाज लगाई। गोताखोर भरत कड़वासरा टीम के सदस्य गणेश,अर्जुन, ओम प्रकाश,भागीरथ और राजूराम के साथ मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों ने बिना देर किए झील में छलांग लगाई और डूब रहे व्यक्ति को पीछे से पकड़ लिया। पानी में अधिक दूरी होने के कारण रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे सीपीआर दिया गया।
