कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
पुतला दहन कर जताया आक्रोश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा जोधपुर शहर द्वारा सोमवार को जालोरी गेट सर्कल पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदेश मंत्री अजीत माण्डल ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों में मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए, इस प्रकार की टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं।
टीनशेड में छुपाकर रखा 59.100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त
जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति और उसकी सोच को दर्शाती है। सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पारिवारिक सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता का विश्वास अर्जित किया है, उनके परिवार के संबंध में टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। महामंत्री गौरव जैन और एससी मोर्चा अध्यक्ष राजीव बारासा ने भी बयान की निंदा करते हुए संयमित भाषा के प्रयोग की बात कही।
इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,मनीष पुरोहित, पवन आसोपा,शिवकुमार सोनी,रवि गहलोत,गीता भाटी,पवन वैष्णव,पूजा सुराणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
