Doordrishti News Logo

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े। जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी ने बोरुंदा थाने से एक साल से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पकड़ा है। इन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों को जोधपुर शहर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

पुलिस मुख्यालय के विशेष अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को इनामी अपराधियों को पकडऩे के लिए कहा गया था।

हेड कांस्टेबल मदनलाल मीणा की सूचना पर टीम ने सिवांची गेट निवासी अशफाक पुत्र मोहम्मद बंरिग और मेघवाल बस्ती मसूरिया निवासी विक्रम लीलावत पुत्र तुलसीराम को पकड़ा। इन्हें बोरुंदा पुलिस को सौंपा गया है।

Related posts: