पुलिसकर्मियों को दिया भीड़ और दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिसकर्मियों को दिया भीड़ और दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला जोधपुर ग्रामीण की पुलिस लाइन दईजर में पुलिसकर्मियों के लिए भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण एवं बलवा परेड का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर लाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। आरआई अशोक कुमार तथा लाइन मेजर झूमरलाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला जोधपुर ग्रामीण के विभिन्न पुलिस थानों, पुलिस लाइन,आईआर एफ में पदस्थापित पुलिसकर्मियों तथा एसटीएफ के जवानों ने भाग लिया।

आयुर्वेद विवि के बर्खास्त लेक्चरर शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव

प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) के प्रशिक्षित जवानों ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण और बलवा परेड का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसमें भीड़ एवं बलवा जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने, आवश्यक पुलिस कार्रवाई करने तथा विषम परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का अभ्यास करवाया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायतीराज चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल की कार्यक्षमता,तत्परता और समन्वय को मजबूत करना है। पुलिसकर्मियों को इस तरह तैयार किया जा रहा है,ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटते हुए शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts:

आयुर्वेद विवि के बर्खास्त लेक्चरर शारीरिक संबंध बनाने का डालता था दबाव

October 15, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आईआईटी जोधपुर की नई पहल

October 15, 2026

सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर महिलाओं से संवाद

October 14, 2026

अर्बन हाट में दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार व ओडी ओपी प्रदर्शनी शुरू

October 14, 2026

जिला परिषद में 208 और पंचायत समिति में 307 नामांकन

October 14, 2026

द्वितीय चरण की 17 पंचायत समितियों में नामांकन शुरू

October 14, 2026

प्रशिक्षण से अनुपस्थित 13 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई

October 14, 2026

राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्टिंग कैंप में जोधपुर रोवर- रेंजर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन

October 14, 2026

रुपाराम हत्याकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

October 14, 2026